Mirzapur News: शौच के लिए जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर
मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज(मिर्जापुर)l क्षेत्र के सेमरा कलां गांव में मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब शौच करने जा रहे,किसान को बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किसान व बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। क्षेत्र के गड़बड़ा गोकुल गांव निवासी 17 वर्षीय विनोद गुप्ता अपने पिता कमलेश गुप्ता को बाइक से रतेह चौराहा पर बस पर बैठाने गया था। पिता को बस पर बैठाने के बाद बाइक से घर लौट रहा था l शौच के लिए सेवटी नदी की ओर पैदल जा रहे सेमरा कलां गांव निवासी 62 वर्षीय सियाराम चौरसिया को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घायल किसान के स्वजन उपचार हेतु बरौंधा स्थित एक निजी अस्पताल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.