मिर्जापुर, सितम्बर 3 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरौद गांव में बुधवार शौचालय के खोदे गड्ढे में गिरने से मासूम की डूबकर मौत हो गई। घर के बाहर खेलते समय मासूम गड्ढे के पास चला गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना का विवरण क्षेत्र के पोखरौद गांव निवासी संजय यादव का मकान है। घर पीछे उन्होंने शौचालय के लिए गड्ढा खुदवाया था। बुधवार को हुई बारिश से गड्ढे में लबालब पानी भर गया। सुबह संजय व उनकी पत्नी पशुओं के लिए सीवान की ओर घास काटने चले गए। उनका पुत्र चार वर्षीय शुभम यादव घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय वह घर के पीछे गड्ढे के पास पहुंच गया। अचानक पैर फिसलने से मासूम पानी भरे गड्ढे में गिर गया। जिससे वह डूब गया। घास लेकर जब पति और पत्नी घर लौटे त...