Mirzapur News: शॉट सर्किट से लगी आग से पांच बीघे का पुआल जलकर राख
मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के फारम गांव में बुधवार को थ्रेसरिंग करते समय शॉट सर्किट से आग लग जाने से पांच बीघे का पुआल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। गांव निवासी प्रेम कोल ने बताया कि बुधवार की शाम चार बजे धान के फसल की थ्रेसरिंग कर रहे थे। इसी बीच पुआल के पास पडोसी का एक व्यक्ति का केबल कटा था। अचानक केबल टूट गया कर पुआल पर गिर गया और शॉट सर्किट से पुआल में आग लग गई। जब तक लोग कुछ कर पाते, तब तक पांच बीघे का पुआल जलकर राख हो गया। पड़ोस की मदद से धान को बचा लिया गया। पुआल जलने से पशुओं के लिए चारे का संकट हो गया। वहीं जल रहे पुआल को ग्रामीणों की मदद से बुझा दी गई, अन्यथा आग बढ़ सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.