Mirzapur News: शीतलेश्वर महादेव का शृंगार दर्शन कर हुए भाव-विभोर
मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अदलपुरा आराजी लाइन सुलतानपुर स्थित शीतला धाम में मंगलवार की रात शीतलेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का दर्शन पूजन के लिए आना-जाना शुरू हो गया था। पुजारियों ने विधि-विधान से भगवान शीतलेश्वर महादेव का गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और पंचामृत से अभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ का बेलपत्र, भांग, धतूरा, गुलाब और बेला के फूलों की मालाओं से आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार दर्शन कर श्रद्धालु भक्ति-भाव से भर गए। श्रृंगार के बाद भगवान की महाआरती,ॐ नमः शिवाय,हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद भंडारे में आसपास के दर्जनों गांवों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.