मिर्जापुर, अक्टूबर 18 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शीतला धाम में शनिवार को शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जिले के साथ मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। भोर की मंगला आरती के बाद से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मां के दर्शन के लिए प्रतीक्षा करते रहे। मां शीतला के दिव्य स्वरूप के दर्शन करते ही भक्तों ने आंतरिक शक्ति और शांति का अनुभव किया। हाथों में पूजा की टोकरी हलुवा-पूड़ी और मन में अटूट श्रद्धा लिए बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी ने मां के चरणों में शीश नवाया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सातवें दिन हुई मां कालरात्रि की आराधना को शक्तिपीठ कड़ा धाम में उमड़े श्रद्धालु घंटा और शंख की मधुर ध्वनि के स...