Mirzapur News: शीतला धाम में श्रद्धालु दूषित पानी पीने को मजबूर
मिर्जापुर, अगस्त 25 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के आराजी लाइन सुलतानपुर में दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हुए ग्रामीण व श्रद्धालु। एक तरफ सरकार हर घर नल से पीने के लिए शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ आराजी लाइन सुल्तानपुर शीतला धाम में जल जीवन मिशन हर घर नल योजना की पोल खुल गई है। आरोप है कि जल जीवन मिशन पानी की टंकी से दूषित और गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। पानी में बदबू और कीड़े आ रहे हैं। शीतला धाम दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को मजबूरी में दूषित पानी पीना पड़ रहा है। दूषित पानी पीने से गांव में बड़ी संख्या में लोग संक्रामक रोगों से ग्रसित हो रहे हैं। उल्टी-दस्त, बुखार और पेट दर्द की शिकायत आम हो गई है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर इसका ज्यादा असर पड़ रहा है। चंदन साहनी,वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.