मिर्जापुर, जुलाई 9 -- Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के अदलपुरा स्थित बड़ी शीतला माता मंदिर में गुरुवार को मुंडन के शुभ मुहूर्त के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वाराणसी जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र जिले के आलावा बिहार,झारखण्ड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि स्थानों से अपने निजी वाहन से श्रद्धालु पहुंचे।देवी धाम में मंगल गीत गाते हुए बच्चों के साथ माता के दरबार पहुंच कर मंदिर परिसर में कड़ाई चढ़ा कर पूड़ी, हलवा, गुलगुला आदि पकवान बनाया और गर्भगृह में पहुंच कर मां को भोग अर्पित किया। इससे पहले बच्चे के मुंडन संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। पूरे दिन जय माता दी के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजयमान हो रहा था। गोद में बच्चे नवजात को लेकर महिला श्रद्धालुओं ने मां शीतला को चुनरी, नारियल और प्रसाद चढ़ाक...