Mirzapur News: शिव महापुराण कथा के लिए कलश निकाली गई
मिर्जापुर, अक्टूबर 24 -- Mirzapur News: पड़री,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रामलीला मैदान में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। शिवधाम मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। 24 से 30 अक्टूबर तक कथा चलेगा। प्रयागराज से पधारे आचार्य विनोद माधव महाराज श्रद्धालुओं को शिव महापुराण कथा का रसपान कराएंगे। कथा प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक चलेगी। सात दिवसीय आयोजन में भगवान शिव की महिमा, उनकी लीलाओं और शिव भक्ति के महत्व का वर्णन किया जाएगा। कलश यात्रा में पंचदेव सिंह,राजेश कुमार सोनकर,कृष्ण कुमार अग्रहरि,संतोष सिंह, रोहित अग्रहरि, शिवहरि अग्रहरि,संदीप अग्रहरि,गुड़िया सोनकर,रानी कुमारी, गोपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.