मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को सीएम जन आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 1121 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा दी गई। वायरल बुखार, सर्दी जुकाम से ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक रही। डाक्टरों की टीम ने वर्तमान समय के मौसम में मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। डाक्टरों ने बताया कि बारिश के बाद धूप निकलने से मौसम में बदलाव हो रहा है। जिससे लोग वायरल बुखार और उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे हैं। घर के आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। गंदा पानी एकत्रित न होने दें। तबीयत खराब होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक से सलाह लें। यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1895 मरीजों को मिला उपचार और सलाह शिविर में 514 पुरुष, 438 महिला और 169 बच्चे उपचार करान...