मिर्जापुर, अक्टूबर 1 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाए जा रहे ब्लड डोनेशन ड्राइव के क्रम में बुधवार को श्री सांई परिवार सेवा संगठन की ओर से मंडलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस शिविर में युवाओं और संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि भाजपा के काशी प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री विद्याधर तिवारी ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में कुल 28 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। डा. विनोद कनोजिया की टीम ने रजिस्ट्रेशन कराए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के बाद बारी बारी से कुल 11 लोगों ने रक्तदान किया।

रक्तदान के प्रति जागरूकता इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहाकि आज के समय में रक्तदान के प्रति जागरूकता...