मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में चिकित्सा विभाग के सहयोग से वामा वेलनेस कैम्प का आयोजन किया गया। चिकित्सकों की टीम ने पुलिसकर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण के बाद उन्हें उचित परामर्श दिया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...