Mirzapur News: शिविर में मरीजों का किया उपचार
मिर्जापुर, अगस्त 16 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित सीएम जन आरोग्य शिविर में मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा दी गई। शिविर में तैनात चिकित्सकों की टीम ने मौसमी बीमारियां, त्वचा रोग, पेट दर्द, बुखार, रक्तचाप व शुगर से पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार किया। वहीं केंद्र पर मौजूद लैब कर्मियों ने शुगर, हिमोग्लोबिन व मलेरिया की जांच की। हलिया के मतवार स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक कामेश्वर तिवारी ने 43, मुड़पेली में 41 मरीजों का उपचार किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विमल कुमार ने भ्रमण कर जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.