Mirzapur News: शिविर पंजीकरण व स्वास्थ्य परीक्षण
मिर्जापुर, जुलाई 11 -- Mirzapur News: हलिया हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड हलिया परिसर में शुक्रवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 13 लोगों ने उपकरण के लिए आवेदन किया। 4 लोगों को सदर हास्पिटल रेफर किया गया और तीन लोगों को कार्ड दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों पंजीकरण कराया। साथ ही दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण भी किया गया। लाभार्थियों के दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांग पेंशन योजना, सहायक उपकरण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन दिया। शिविर में डाक्टर अतुल, डाक्टर दिनेश, डाक्टर सौरभ कपूर, कमाल, अहमद, दिलशाद अली, अनिल, यादव, रविशंकर, राजकुमार जयसवाल,सीएम फेलो गौरव,एडीओ समाज कल्याण आदि संबंधित अधिकारी कर्मचारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.