मिर्जापुर, जुलाई 16 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने शिक्षामित्र रहते एलएलबी की संस्थागत पढ़ाई करने के मामले में विशिष्ट बीटीसी में चयनित एक सहायक अध्यापक/ प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिए। निलंबित शिक्षक विद्यालय में अध्यापन कार्य के दौरान एलएलबी की डिग्री लेने का दोषी पाया गया है। बीएसए ने यह कार्रवाई शिकायत के आधार पर कराई गई जांच में दोषी पाए जाने पर की है।

निलंबन की प्रक्रिया निलंबित प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद छानबे ब्लाक के लेहड़िया प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थे। अपनी कार्रवाई आख्या में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि राजेंद्र प्रसाद पुत्र जगदंबा प्रसाद मूल रूप से प्रयागराज जिले के करछना ब्लॉक के घरवारा प्राथमिक विद्यालय द्वितीय पर वर्ष 2008 में शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत थे। इसी अवध...