मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के राजस्थान इंटर कॉलेज में शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन ही नहीं किया गया और प्रत्येक छात्रों से दो सौ रुपये शुल्क वसूल लिया गया। इस शुल्क का विद्यालय के विकास में उपयोग करने की बजाय प्रभारी प्रधानाचार्य ने अन्य मदों में खर्च कर दिया। विद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य ने संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक से लिखित शिकायत कर मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अशोक कन्नौजिया से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने टेलीफोन रिसीव नहीं किया।

शिकायत पत्र नगर के राजस्थान इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के सदस्य संतोष गोयल ने विंध्याचल मण्डल के संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में विद्य...