Mirzapur News: शिक्षकों, एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण कर दिया संदेश
मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जनपद के शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण महायज्ञ में उत्साह पूर्वक भाग लेकर धरा को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। इसी क्रम में नगर के मुसफ्फरगंज स्थित बीपीजी कालेज में प्राचार्य प्रो.रविंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में शिक्षकों ने पौधरोपण किया। जिले के अदलहाट स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को पौध रोपण कार्यक्रम अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। पौध रोपण कार्यक्रम विद्यालय के खेल व शारीरिक शिक्षक राहुल सिंह के निर्देशन में सभी ने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। जिसे में विद्यालय के एनसीसी कैडेटों और विद्यार्थियों सहित संस्थान के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ ने सामूहिक रूप से पौध रोपण किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.