मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर शनिवार की रात स्कार्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार जख्मी हो गया। जबकि सवार दूसरे युवक के गंगा में गिरने की आशंका जताई गई है। पुलिस आशंका के आधार पर एसडीआरएफ टीम से पूरे दिन गंगा में तलाश कराई, लेकिन दूसरे युवक का कुछ पता नहीं चला। वहीं जख्मी स्कूटी सवार का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: स्कार्पियो ने स्कूटी में मारी टक्कर,युवक घायलशास्त्री ब्रिज पर स्कूटी को स्कार्पियो ने मारी टक्कर कटरा कोतवाली क्षेत्र के रुक्खड़घाट इमामबाड़ा निवासी 22 वर्षीय देवेंद्र कुमार पुत्र होरीदास रात लगभग सवा ग्यारह बजे अपनी स्कूटी से औराई की ओर जा रहा था। जैसे ही वह शास्त्री ब्रिज पर पहुंचा। तभी औराई की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार...