Mirzapur News: शार्ट सर्किट से गुमटी में लगी आग, 50 हजार का सामान राख
मिर्जापुर, अगस्त 8 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। अदलहाट-शेरवां मार्ग पर बड़भुइली नहर पुल के पास शुक्रवार की रात विद्युत शार्ट सर्किट से एक गुमटी में आग लग गई। हादसे में गुमटी में रखा करीब 50 हजार रुपये मूल्य का टायर, ट्यूब और अन्य सामान जलकर राख हो गया। उल्होपुर गांव निवासी विजय कुमार पुत्र मंशाराम बड़भुइली नहर पुल के पास गुमटी में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के पंचर बनाने का काम करते हैं। साथ ही वाहनों के टायर, ट्यूब व अन्य सामान की बिक्री भी करते हैं। विजय कुमार शुक्रवार की रात करीब नौ बजे रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। करीब साढ़े दस बजे पड़ोसी पिंटू ने उन्हें फोन कर गुमटी में आग लगने की सूचना दी। दुकानदार के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने दो समर्सिबल पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गुमटी और उसमें रखा अधिकांश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.