Mirzapur News: शान-ओ-शौकत के साथ निकला बारावफात का जुलूस
मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर)। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को हलिया बाजार, हथेड़ा, जोगिया बारी, सिकटा, महुगढ़, सोनगढ़ा, खम्हरिया, मनिगढ़ा, राजपुर में बारावफात ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस बड़ी अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हाथों में इस्लामी झंडा,तिरंगा लिए डीजे के साथ शामिल हुए। जुलूस की सबसे खास आकर्षण सजे-धजे ऊंट रहे। ऊंट पर सवार होकर लोग नात पढ़ते हुए चल रहे थे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखा गया। जुलूस हलिया के जोगियाबारी से शुरू होकर हलिया बाजार से होते हुए हलिया मस्जिद पुराने थाना स्थित मजार पर चादर चढ़ाकर हथेड़ा होते हुए भटवारी के मुख्य मार्गों से होते हुए भ्रमण कर जोगियाबारी पहुंचकर समाप्त हुआ है । यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.