मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। दीपावली से पहले शहर में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 493 किग्रा बारूदयुक्त पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखों में बुलेट बम, मिनी बम, हाइड्रो बम, चटाई, फुलझड़ी और रॉकेट समेत कई तरह के पटाखे शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जिले में नहीं होता है पटाखा का निर्माण, सकरी गली में होता है स्टॉकदो स्थानों पर पुलिस की छापेमारी शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि पहली कार्रवाई सिविल लाइन स्थित एक आटा चक्की की दुकान में की गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर सिविल लाइन निवासी शुभम गुप्ता को गिरफ्तार किया। मौके से 231 किग्रा बारूदयुक्त पट...