मिर्जापुर, सितम्बर 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। मंडलीय चिकित्सालय परिसर स्थित शंकर जी मंदिर प्रांगण में रविवार को उत्तर प्रदेश सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्त्री/आशा संगिनी संघ का अधिवेशन और चुनाव हुआ। अधिवेशन में चिकित्सालय में आशा कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और अनावश्यक दोषारोपण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।सभा की अध्यक्षता शशि सिंह ने की, जबकि संचालन बब्लू खान ने किया। मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मोहन लाल यादव और विशिष्ट अतिथि विजय लाल दुबे व पूर्व सांसद लवकुश प्रजापति रहे। वक्ताओं ने आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की।अधिवेशन के बाद चुनाव अधिकारी जगदीश प्रसाद खरवार और सह चुनाव अधिकारी श्याम लाल यादव की देखरेख में कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया। शशि स...