मिर्जापुर, अक्टूबर 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पूर्व मिले 30 वर्षीय युवक के शव की गुरुवार को भी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। चुनार कोतवाल विजयशंकर सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर को एक व्यक्ति का शव मिला था। आस-पास के ग्रामीणों और सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। यह भी पढ़ें- Siwan News हाईवे किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...