मिर्जापुर, सितम्बर 18 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव के पास तीन दिन पूर्व अज्ञात व्यक्ति का नदी में उतराया शव मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और मोर्चरी हाउस भेज दिया। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। आस-पास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। 72 घंटे बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...