Mirzapur News: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर मारपीट, केस
मिर्जापुर, अगस्त 16 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। अदलहाट थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर युवक की मनबढ़ ने पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।चंदौली के मुगलसराय थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि उनका अदलहाट के पुरैनी गांव में खेत है। वह 11 अगस्त की रात लगभग नौ बजे खेत में रोपाई कराने के बाद घर लौट रहे थे। पुरैनी गांव से बाहर निकलते समय पुरैनी (नरायनपुर) निवासी धनंजय यादव ने रोक लिया। शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। जिससे वह चोटिल हो गया। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से भाग निकला।पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष बैद्यना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.