मिर्जापुर, अक्टूबर 7 -- Mirzapur News: नरायनपुर,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर बाजार में बुधवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में छोटी बड़ी कुल सौ जोड़ी पहलवानों ने दांव आजमाएं। इनमें अधिकांश कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में महिला पहलवानों ने भी जोर आजमाइस की। चकिया के शमशेर व कछवां के अनिल के बीच हुई दो लाख रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में अंशु यादव ने पूनम हरियाणा, खुशी कानपुर ने रविता हरियाणा,जयदीप ने जाहिद,प्रमोद ने सुनील,रामबली ने सोनू को अखाड़े में पटखनी देकर विजयी रहे। दंगल में सरसा,गया सेठ अखाड़ा,कानपुर, हरियाणा,गाजियाबाद,पंजाब,कछवा, वाराणसी,रुदौली आदि के पहलवानों ने अपने-अपने दम दिखायें। दंगल के निर्णायक गुलाब यादव,कौशल कुमार सिंह व संतोष कुमार सिंह तथा उद्घोषक की भूमिका में चन्द्रशेखर सिं...