Mirzapur News: शपथपत्र लेकर प्रधानाचार्य,शिक्षकों का वेतन भुगतान की मांग
मिर्जापुर, नवम्बर 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रमेश द्विवेदी ने प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा निदेशक से सहायता प्राप्त विद्यालयों में नव नियुक्त प्रधानाचार्य,प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों से शपत पत्र लेकर दिवाली से पहले वेतन भुगतान करने की मांग की है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त प्रधानाचार्यों, प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों के अपने-अपने विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है,लेकिन कार्यभार ग्रहण करने के लगभग ढाई माह बाद भी वेतन का भुगतान नहीं किया गया। घर से दूर रह कर शिक्षण कार्य करने वाले प्रधानाचार्य,शिक्षकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.