Mirzapur News: वृद्ध की हत्या में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
मिर्जापुर, नवम्बर 1 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के डोहरी गांव में वृद्ध की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विवाद के बाद वृद्ध की हत्या जमालपुर थाना क्षेत्र के डोहरी गांव निवासी 60 वर्षीय अछैयबर बियार बीती रात बारिश के दौरान गांव की संकरी गली से गुजर रहे थे। उसी दौरान फिसलन के कारण उनका पैर फिसला और वह बगल से गुजर रही एक महिला से टकरा गए थे। इसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। गांव के मन्नू अंसारी और नसीम अंसारी ने उन्हें गांव के बगीचे में घेरकर लाठी-डंडे व राड से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.