Mirzapur News: विशेष अभियान में 8894 नए मतदाता बने
मिर्जापुर, नवम्बर 28 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। जनपद में चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में 8894 नए मतदाता बनाए गए। इनमें 18-19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 1766 युवाओं ने पहली बार मतदाता बनें हैं। विधानसभा निर्वाचन 2027 के मद्दे नजर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में कुल 8894 नए मतदाओं में महिलाओं की संख्या लगभग 4478 है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शिफ्टेड मतदाताओं की संख्या कुल 73 और डुप्लीकेट 102 के अलावा 385 फार्म-8 भी भरे गए हैं। उन्होंने नए और छूटे हुए मतदातातों से रविवार को अपने-अपने बूथ पर पहुंच कर बीएलओ से मिलकर अपना नाम जोड़वाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 1752 बूथों पर चला विशेष अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.