Mirzapur News: विवाहिता को घर से बेघर करने के मामले में चार पर केस
मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहां खुर्द गाँव में विवाहिता व उसके बच्चों को मारपीट कर घर से बेघर करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को सास सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव निवासी 38 वर्षीया विवाहिता पूजा देवी पत्नी अजय व उसकी 13 वर्षीया बेटी प्रीति, दस वर्षीय बेटा दीपक व आठ वर्षीय अक्षय को सास, ससुर तथा दोनों देवरों ने जेवरात गायब करने का आरोप लगाकर लात घूसों तथा लाठी डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था। विवाहिता ने बताया कि इस दौरान उसका पति मूकदर्शक बना रहा। ऐसी परिस्थिति में अब वह बच्चों सहित भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के कलिंजरा गाँव अपने मायके में रहने के लिए मजबूर हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.