मिर्जापुर, अक्टूबर 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। विंध्याचल स्थित रोडवेज परिसर में सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से आयोजित विंध्य महोत्सव का नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ एवं मिर्जापुर की ओर से लगाई गई विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। विंध्य महोत्सव में मुंबई, जालंधर (पंजाब), प्रयागराज और स्थानीय कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और कला को मंच प्रदान किया गया। इस अवसर पर डीएम पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, अपर आयु...