Mirzapur News: विधायक ने नव निर्मित कक्ष का लोकार्पण किया
मिर्जापुर, अगस्त 30 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। वनस्थली स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधायक निधि से निर्मित कक्ष का रविवार को मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मड़िहान विधानसभा में युवाओं को बेहतर शिक्षा के लिए जहां भी विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में भी इस तरह का सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक संजय भाई पटेल, अध्यक्ष ओमप्रकाश तुलस्यान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, अमित पांडेय, कृष्णा तिवारी, विनोद पटेल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.