Mirzapur News: विधानसभा चुनाव से पहले 80 निरीक्षकों का तबादला
मिर्जापुर, नवम्बर 18 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत विंध्याचल परिक्षेत्र के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। डीआईजी पूनम ने मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में तैनात 80 निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। इसमें मिर्जापुर से सोनभद्र और भदोही भेजे गए निरीक्षकों के साथ ही सोनभद्र से मिर्जापुर और भदोही आने वाले निरीक्षक भी शामिल हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिन निरीक्षकों का जिले में समायोजन नहीं हो पा रहा था, उन्हें दूसरे जनपदों में स्थानांतरित किया गया है। इस फेरबदल से तीनों जिलों के पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर बदलाव होगा। यह भी पढ़ें- Mau News: 14 निरीक्षकों का गैर जनपद हुआ स्थानान्तरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.