Mirzapur News: विद्युत पोल के चपेट आने से दो जख्मी
मिर्जापुर, सितम्बर 26 -- Mirzapur News: जमालपुर (मिर्जापुर)। क्षेत्र के रामपुर-जमालपुर संपर्क मार्ग पर घसरौड़ी गांव के पास शनिवार की सुबह करीब दस बजे हवा के तेज के दबाव से पेड़ की टहनी टूटकर हाईटेंशन तार पर गिर गया l जिससे विद्युत पोल टूट गया। विद्युत पोल की चपेट में आ जाने से करजी गांव निवासी बाइक चालक जितेंद्र यादव एवं सुरेश सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन घायलों का इलाज ओड़ीचट्टी स्थित डा.शिवअचल सिंह के निजी अस्पताल पर ले गए l जहां प्राथमिक उपचार के बाद इलाज कराने के लिए वाराणसी लेकर चले गए। सुबह करीब दस बजे दोनों एक बाइक पर सवार होकर दवा के लिए जमालपुर सीएचसी केंद्र जा रहे थे l बीच रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.