Mirzapur News: विद्युत चोरी में छह के खिलाफ रपट,5.85 लाख वसूला गया
मिर्जापुर, सितम्बर 8 -- Mirzapur News: नरायनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र नरायनपुर ने ग्रामीणों क्षेत्रों में विद्युत चोरी के रोकथाम व राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विद्युत टीम ने सघन जांच की। इसमें छह व्यक्तियों को मीटर बाईपास एवं अवैध रूप से विद्युत का उपभोग करते हुए पाया गया। इस प्रकरण में नियमानुसार विद्युत चोरी के अभियोग पंजीकृत कराया गया।अभियान के दौरान उपभोक्ताओं से पांच लाख पचासी हजार रुपये के बकाया विद्युत बिल की राजस्व वसूली की गई। अभियान का नेतृत्व कर रहे एसडीओ विद्युत कृष्ण मुरारी बिंद व अवर अभियंता सुजीत पटेल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत का उपयोग वैध कनेक्शन एवं मीटर के माध्यम से ही करें। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: विभाग ने बिजली चोरों पर कसा शिकंजा, 6 लोगों पर एफआईआर मीटर में छेड़छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.