मिर्जापुर, जुलाई 25 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में कार्यरत संविदा लाइनमैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मनबढ़ों के विरुद्ध शनिवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।सोनभद्र जिले के मगरदहा गांव निवासी अशोक प्रजापति विद्युत उपकेंद्र राजगढ़ में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि दोपहर लगभग ढ़ाई बजे वह अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में करौदा पट्टी के पास एक व्यक्ति अपने चार साथियों के संग पहुंचा। उसने बीच रास्ते में उसे रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से पिटाई करने लगा। जान से मारने की धमकी दी।लाइनमैन ने बताया कि आरोपी ने शुक्रवार को बिजली का तार जोड़ने के लिए बुलाया था, लेकिन विभागीय कार्यों में व्यस्तता के कारण नहीं पहुंच पाया। इसी रंजिश को लेकर शनिवार क...