मिर्जापुर, सितम्बर 8 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। सिटी विकास खंड के चेरूईराम स्थित कंपोजिट विद्यालय पर छात्रों-शिक्षकों को जाने के लिए रास्ते को लेकर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया। देहात कोतवाली पुलिस थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने, आम रास्ता अवरूद्ध करने और शिक्षकों को स्कूल में प्रवेश न करने देने के आरोप में सपा नेता रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू समेत सात लोगों के विरूद्ध नामजद एवं अन्य अज्ञात समर्थकों पर मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मंगलवार को सपा नेता रोहित शुक्ला लल्लू, कौशिक कन्नौजिया, लाल बहादुर और आरती चौहान को कचहरी रोड स्थित समाजवादी पार्टी के लोहिया ट्रस्ट कार्यालय से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

प्रदर्शन का कारण पुलिस ने यह कार्रवाई चेरूईराम कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक संजय तिवारी की तह...