Mirzapur News: विद्यालय परिसर में हाईटेंशन तार से पाम पेड़ में लगी आग
मिर्जापुर, जुलाई 3 -- Mirzapur News: राजगढ़,हिन्दुस्तान संवाद।क्षेत्र के धनसिरिया स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर से गुजरे हाई टेंशन तार में हुए शार्टसर्किट से गुरुवार की दोपहर पॉम के पेड़ में आग लग गया। जिससे पत्तियां जलकर गिरने लगे। तार से फूटती चिंगारी और जलते पत्तों को देखने के लिए बच्चों की गेट पर भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में अध्यापकों ने बिजली उपकेंद्र पर फोन से विद्यालय परिसर में शार्टसर्किट होने की जानकारी देकर बिजली सप्लाई बंद कराया। तब जाकर चिन्गारी निकलनी बंद हुई। हाईटेंशन तार टूटकर जमीन पर नहीं गिरा,अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सड़क पर लटकते जर्जर तारों से हो सकती है बड़ी घटना यह भी पढ़ें- Fatehpur News: करंट के साए में पाठशाला: गिरती छतें तो कहीं 11 हजार वोल्ट की 'मौत'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.