Mirzapur News: विद्यालय परिसर में किया गया पौध रोपण
मिर्जापुर, अगस्त 17 -- Mirzapur News: जिगना,हिन्दुस्तान संवाद। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को नागपंचमी पर्व पर गंगा तट पर स्थित बीजर कला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में गंगा वारियर और अध्यापकों ने फलदार पौध का रोपण किया। प्रधानाध्यापक मंसूर अली ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम पौध रोपण महायज्ञ सफलीभूत हो रहा है। एक पेड़ मां के नाम अभियान महाअभियान जनांदोलन बन चुका है। शिक्षामित्र सतीश कुमार, विंध्य प्रकाश, दीक्षा देवी आदि ने पौधरोपण अभियान में हाथ बंटाया। इसके पूर्व गंगा वारियर की पहल पर कंपोजिट विद्यालय सुमतिया, पटेहरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुशहां प्राथमिक विद्यालय बिहसड़ा कला एवं अन्य परिषदीय विद्यालयों के सुरक्षित परिसर में वन विभाग एवं जिला गंगा समिति के बैनर तले पौधरोपण अभियान परवान चढ़ चुका है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: स्कूली बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.