मिर्जापुर, नवम्बर 3 -- Mirzapur News: अदलहाट, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई की बैठक मंगलवार को खरका गांव में जरगो नहर के समीप शिवव्रत सिंह के आवास पर हुई। इस दौरान जुटे किसानों ने प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे योजना को निरस्त करने की मांग की। किसानों ने कहा कि 29 अक्टूबर से तीन दिनों तक आए अर्नब तूफान के कारण हुई बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लाभ और उचित मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही धान खरीद के लिए खतौनी के आधार पर पंजीकरण कराने तथा सहकारी समितियों पर पीसीएफ के क्रय केंद्र खोलने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: फर्जी क्रय केंद्रों को बंद कराने और डीएपी के लिए प्रदर्शन किसानों ने धान खरीद में पारदर्शिता बरतन...