मिर्जापुर, अक्टूबर 19 -- Mirzapur News: विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पटेंगरा नाला पुल के पास श्रद्धालु की खड़ी बोलेरो रविवार की सुबह चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।बिहार के आरा के ए पाल मार्केट विष्णुनगर निवासी अभिनव कुमार सिंह अष्टमी तिथि पर अपने मित्रों के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने आए थे। लगभग लगभग दो बजे विंध्याचल धाम पहुंचे। यहां पटेंगरा नाला पुल के पास अपनी बोलेरो खड़ी कर गंगा स्नान किए। उसके बाद मां के दर्शन पूजन के लिए चले गए। दर्शन करने के बाद जब अष्टभुजा देवी दरबार में जाने के लिए पहुंचे तो बोलेरो गायब देख उनके होश उड़ गए। आस-पास खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।पीड़ित ने तत्काल पीआरवी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। सीसीटी...