Mirzapur News: विंध्यधाम में मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: विंध्याचल(मिर्जापुर)। शारदीयनवरात्र मेला के पहले दिन मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड पड़ा। मंगला आरती से एक घंटे पहले ही मंदिर के दोनों प्रवेश द्वार एवं झांकी पर करीब एक-एक किलोमीटर लंबी लाइन लग गई थी। इससे श्रद्धालुओं को डेढ़ से दो घंटे बाद मां का दर्शन मिल पाया। मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद श्रद्धालु अष्टभुजा एवं काली खोह मंदिर में दर्शन पूजन के लिए पहुंच गए। त्रिकोण मार्ग श्रद्धालुओं से पटा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने त्रिकोण परिक्रमा कर पूर्ण की कामना की। नवरात्र के पहले दिन गंगा स्नान कर श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए लाइन में लग गए। मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालु एवं झांकी पर पहुंचकर मां का दर्शन पूजन करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.