Mirzapur News: विंढमफाल में लापता लिपिक का दूसरे दिन भी पता नहीं चला
मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। देहात कोतवाली क्षेत्र के विंढमफाल में लापता लिपिक का दूसरे दिन सोमवार को भी कुछ पता नहीं चला। एसडीआरएफ की टीम व स्थानीय गोताखोरों ने पूरे दिन तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। झरने में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से लिपिक डूब गया था।
लापता लिपिक की जानकारी शहर कोतवाली क्षेत्र के कुशवाहा नगर निवासी 28 वर्षीय रितेश गौड़ वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल में लिपिक हैं। वह रविवार की दोपहर अपने चार साथियों के साथ विंढमफाल में पिकनिक मनाने आया था। सभी झरने में स्नान कर रहे थे। उसी समय अचानक रितेश गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश कराई, लेकिन अंधेरा होने से तलाश कार्य बंद करा दिया गया।
तलाश कार्य की स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.