Mirzapur News: वाहन चुराने वाले गैंग का खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार
मिर्जापुर, जुलाई 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। चुनार पुलिस ने वाहन चुराने वाले गैंग का रविवार को खुलासा किया है। गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की नौ बाइक बरामद की। पकड़े गए चोरों में एक चंदौली, दो अहरौरा, एक अदलहाट और एक पड़री का निवासी है। एएसपी आपरेशन राजकुमार मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूर्व में एक बाइक चोरी का मुकदमा थाने में दर्ज था। यह भी पढ़ें- Balia News: मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ वाहन चोर गिरोह का सरगनामुखबिर की सूचना पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। तभी शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दीक्षितपुर गांव स्थित बेवकूफ चाय की दुकान के पास कुछ लोग बाइक बेचने के लिए ग्राहक से सौदा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से पांच संदिग्धों को धर दबोचा। सभी को थाने ले आई। यहां पूछताछ में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.