Mirzapur News: वार्षिक श्रृंगार में देवी भजनों की बही धारा
मिर्जापुर, अगस्त 6 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। रतनगंज स्थित विलासी गली काली माता मंदिर के पास जय मां आदिशक्ति दरबार में श्रद्धा व उल्लास के साथ वार्षिक शृंगार संपन्न हुआ। इस मौके पर भजन संध्या एवं विशाल भंडारा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। शुभारंभ माता रानी के भव्य वार्षिक श्रृंगार से हुआ। इसके उपरांत दोपहर एक बजे से भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने माता रानी के भजनों पर भावविभोर होकर भक्ति रस का आनंद लिया। बाद में आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल आयोजन में आयोजक एवं सेवक अश्वनी सोनी सहित सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.