Mirzapur News: वाराणसी से घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत
मिर्जापुर, नवम्बर 19 -- सड़क हादसे में मजदूर की मौत Mirzapur News: चुनार, हिन्दुस्तान संवाद । चुनार कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव के पास बीती रात माल वाहक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। वह वाराणसी से मजदूरी कर वापस घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चुनार कोतवाली क्षेत्र के पचेवरा गांव निवासी 27 वर्षीय आकाश कन्नौजिया मजदूर था। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह वाराणसी के लोहता में मजदूरी करने जाता था। प्रतिदिन की तरह मजदूरी कर बीती रात वापस घर लौट रहा था। बाइक लेकर जैसे ही चुनार के जलालपुर माफी गांव के पास पहुंचा। तभी उसकी बाइक की टक्कर मालवाहक से हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटनास्थल पर जुटे राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.