मिर्जापुर, अगस्त 8 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। 29वीं अंतरजनपदीय एलार्म एफिशिएंसी रेस-शूटिंग प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले की टीम का दबदबा रहा। टीम ने शील्ड पर कब्जा जमाया। डीआईजी पूनम ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। 39वीं वाहिनी पीएसी में चल रही 29वीं अंतरजनपदीय एलार्म एफिशिएन्सी रेस/शूटिंग प्रतियोगिता में वाराणसी जोन की कुल सात टीम (मिर्जापुर, भदोही, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, सोनभद्र व जौनपुर) ने हिस्सा लिया。

प्रतियोगिता की प्रक्रिया एफिशिएन्सी रेस (गेम) प्रतियोगिता में मिर्जापुर व गाजीपुर की दो टीम ने प्रतिभाग किया। दोनों टीमों ने कुल 10 बाधाओं को पार किया। जिले की टीम पहले व गाजीपुर दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा आयोजित रायफल पुरानी स्पर्धा 100 गज से स्टैडिंग पोजिशन म...