Mirzapur News: वायरल बुखार के मरीज बढ़े, 1221 ने कराया उपचार
मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को सीएम जन आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकतर मरीज वायरल बुखार के आए। डाक्टरों की टीम ने मरीजों का उपचार किया। साथ ही वर्तमान समय के मौसम में मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। जिले में आयोजित सीएम जन आरोग्य शिविर में कुल 1221 मरीजों का उपचार किया गया।
स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति मंडलीय अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि बारिश होने से मौसम ठंडा हो रहा है। वहीं हल्की धूप निकलते उमस भरी गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में वर्ममान समय के मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। लोग वायरल बुखार की जद में तेजी से आ रहे हैं। बुखार के साथ-साथ शरीर में दर्द और ठंड भी लग रही है। वायरल बुखार से ग्रसित होने पर तत्काल नजदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.