Mirzapur News: वरिष्ठ अधिवक्ता एवं लोकतंत्र सेनानी के निधन पर शोक
मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हसौली गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं लोकतंत्र सेनानी गजेंद्र नाथ दीक्षित (75 वर्ष) का मंगलवार को राबर्ट्सगंज में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह सोनभद्र के राबर्ट्गंज स्थित जिला अदालत में अधिवक्ता थे। उनके निधन पर जिला प्रशासन ने गार्ड आफ आनर दिया। उनके निधन गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। शोक जताने वालों में प्रताप नारायण दीक्षित,अभिनव द्विवेदी, अंजनी नंदन द्विवेदी, सत्येंद्र त्रिपाठी, रंजन द्विवेदी, पंकज मिश्रा,अनामय द्विवेदी, बबलू ओझा, पप्पू तिवारी आदि शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.