मिर्जापुर, अगस्त 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता l भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पश्चिमी की ओर से बुधवार को नगर शहीद उद्यान से हर घर तिरंगा,तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ l यात्रा से पहले देश के लिए मर मिटने भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं को आम जनता के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया l इसके बाद शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भारत माता की जय,वन्देमातरम के गगन भेदी नारो के साथ तिरंगा यात्रा शुरू हुआ, जो त्रिमुहानी वार्ड तिरंगा यात्रा नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में निकला l मुख्य अतिथी के तौर पर उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज जायसवाल ने कहा कि आज शहीद उद्यान नारघाट स्वच्छता कार्यक्रम, वीर सपूतों माल्यार्पण पुष्पअर्चन करना सौभाग्य की बात है l जिला उपाधक्ष गौरव ऊमर, जिला मंत्री पुनम चौरसीया,...