मिर्जापुर, सितम्बर 12 -- Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर) l क्षेत्र में शुक्रवार की रात गरज चमक और तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली कि चपेट में आने से दंपत्ति सहित तीन लोग झुलस गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। क्षेत्र में शुक्रवार दिनभर कड़ी धूप रही, शाम 5:00 बजे के आसपास आकाश में बादल दिखाई देने लगे और रात लगभग आठ बजे तेज हवा तथा गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से चितविश्राव गांव की 45 वर्षीय राधिका आकाशीय बिजली से झुलस गई l वहीं समुदवा गांव निवासी 50 वर्षीय गुजराल अपनी पत्नी 46 वर्षीय ऋचा देवी घर के घर के बरामदे में बैठे थे , तभी चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और पति-पत्नी झुलसकर कुर्सी से जमीन पर गिर गए l गिरने की आव...